Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छुएगी भाजपा :बड़ौली

सोनीपत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते हुए

-भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचकर नवनियुक्त

सोनीपत, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली पहुंचे।

यहां उन्होंने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्प गुच्छ

और भगवान श्रीराम की प्रतिमा देते हुए नवदायित्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का एक साधारण

कार्यकर्ता से शीर्ष संगठनात्मक भूमिका तक का सफर भाजपा की कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति

को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के समय से ही श्री नबीन संगठन

को मजबूती के लिए काम करते रहें हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश में भाजपा

ही ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पद पर जा सकता है। उन्होंने

विश्वास जताते हुए कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन

पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *