Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 2,500 करोड़ रुपये जमा: भाजपा

मुंबई, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार किसानों के हित के प्रति कृतसंकल्प है। किसानों की हर संभव सहायता की जा रही है और उनके खातों में मदद की राशि भेजी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मीडिया सेल के प्रमुख नवनाथ बान ने बुधवार को यह बातें कही।

मुंबई में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र के 32 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 2,500 करोड़ रुपये जमा करवा दिया गया है। राज्य सरकार किसानों की हर तरह से मदद कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बाढ़ प्रभावित किसानों का दर्द नजदीक से समझने के लिए बाढग़्रस्त जिलों का दौरा कर रहे हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजीत पवार सहित सभी मंत्री किसानों का हाल जानने के लिए उनके खेतों में पहुंचे हैं। लेकिन शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राऊत राज्य सरकार के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान आई बाढ़ में कोई खास मदद नहीं की गयी थी।

नवनाथ बान ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल ही कैबिनेट में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये हैं, जिसके तहत किसानों के बैंक खातों में राज्य सरकार की ओर से मदद भेजी जा रही है। आज मुख्यमंत्री ने किसानों की मदद के लिए राज्य सरकार की ओर से मदद के लिए निर्धारित नियमों में ढील देने की भी घोषणा की है। राज्य सरकार हर तरह से किसानों के साथ है, उन्हें हर हाल में सक्षम बनाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *