भाजपा अनुशासन समिति की बैठक: अनुशासनहीनता प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई का निर्णय

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की अनुशासन समिति की बैठक सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा, विधायक श्रीचंद कृपलानी और सरोज कुमारी उपस्थित रहे तथा पूर्व सांसद नारायण पंचारिया आनलाइन जुड़े।
लखावत ने बताया कि समिति की बैठक में अनुशासनहीनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा अनुशासनहीनता के प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई का निर्णय किया गया। इस दौरान खींवसर विधायक रेवतराम डांगा के प्रकरण में समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय किया गया।
—————
(Udaipur Kiran)



