
उरई, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी द्वारा हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है. संगठन द्वारा उर्विजा दीक्षित पर भरोसा जताते हुए दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है. जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजपाइयों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया. भाजपा के नगर उपाध्यक्ष उमा सिंह राठौर के नेतृत्व में जालौन चुंगी पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया.
शहर के जालौन चुंगी पर आयोजित स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपाई एकत्रित हुए. जहां लखनऊ से प्रथम नगर आगमन पर पहुंची नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित का भाजपा नगर उपाध्यक्ष उमासिंह राठौर रूपापुर के नेतृत्व में राठौर समाज के लोगों व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया. वहीं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगीं. वहीं उन्होंने नगर उपाध्यक्ष उमा सिंह राठौर की सराहना करते हुए कहा कि उमा सिंह ने राठौर समाज को संगठन में एकजुट करने का कार्य किया है. संगठन के लिए वह जोशीले युवा के तौर पर अग्रणी भूमिका निभाते हैं. इस दौरान इस दौरान शिक्षक नेता अशोल राठौर, सुरजीत राठौर, अजब राठौर, सतेंद्र चौहान, अमित राठौर, चंद्रभान राठौर, विकास राठौर, प्रदीप राठौर, कल्याण राठौर, करन राठौर, राजाबाबू राठौर समेत तमाम लोग मौजूद रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
