Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

ग्रामीण अस्पताल पर पैसे लेकर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

सिलीगुड़ी,18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल पर पैसे लेकर फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का आरोप लगा है। ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के विरोध में शनिवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दिन सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष और फांसीदेवा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू की मौजूदगी में एक विरोध रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से भाजपा नेताओं ने ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

विधायक शंकर घोष ने कहा कि असली दोषियों को बचाने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के नाम पर शिकायत दर्ज कराई गई है। दोषी सरकारी अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन नहीं करने पर जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।

उधर, खोरीबाड़ी ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शफीउल आलम मल्लिक ने कहा कि अनियमितता पाई गई है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में मामले की जांच की गई है। बाद में स्वास्थ्य भवन को रिपोर्ट भेजकर उसी आदेश पर शिकायत दर्ज कराई गई ही।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *