प्रयागराज : प्रांतीय परिषद के प्रदेश स्तर घोषित सदस्याें काे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भाजपा

–भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के घोषित प्रांतीय परिषद के सदस्यों को दी बधाई

Prayagraj, 09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी के द्वारा प्रांतीय परिषद के प्रदेश स्तर पर 364 सदस्य घोषित किए गए. जिसमें Prayagraj महानगर, गंगा पार, जमुना पार जिले के लिए घोषित प्रांतीय सदस्यों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के संगठनात्मक चुनाव 2024-25 के अंतर्गत निर्वाचित प्रांतीय परिषद सदस्यों की घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र पांडे की संस्तुति के बाद की है, जो प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसमें Prayagraj महानगर से शहर उत्तरी विधानसभा के नीरज कुमार, दक्षिणी विधानसभा के रामलखन देव और शहर उत्तरी विधानसभा की अनीताराज और गंगापार जिले से हंडिया विधानसभा के लिए कुंवर मृगेंद्र सिंह, फाफामऊ विधानसभा के देवेंद्र गिरी, सोरांव विधानसभा के लिए तुलसीराम, फूलपुर विधानसभा के लिए सुभाष गुप्ता, प्रतापपुर विधानसभा के लिए अश्वनी दुबे, यमुनापार जिले के कोरांव विधानसभा के लिए राम अवध कुशवाहा, बारा विधानसभा के लिए परमेश्वर बौद्ध और करछना विधानसभा के लिए पूजा बिन्द घोषित की गई.

घोषित किए गए सभी प्रांतीय परिषद के सदस्यों को महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुना पार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, यमुना पार मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, गंगा पार मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी एवं बृजेश त्रिपाठी ने बधाई दी है.

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Leave a Comment