पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनवाने में योगदान दें भाजपा कार्यकर्ता : सीएम योगी

एसआईआर के लिए 5 से 10 दिसंबर तक बूथों पर स्पेशल कैम्प लगाएं कार्यकर्ता : Chief Minister *
एसआईआर के लिए 5 से 10 दिसंबर तक बूथों पर स्पेशल कैम्प लगाएं कार्यकर्ता : Chief Minister *
एसआईआर के लिए 5 से 10 दिसंबर तक बूथों पर स्पेशल कैम्प लगाएं कार्यकर्ता : Chief Minister *

गोरखपुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर अपना शत प्रतिशत योगदान दें. एसआईआर में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए. उन्होंने पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर मतदाता का एसआईआर फॉर्म, गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए 5 से 10 दिसंबर तक प्रत्येक बूथ पर स्पेशल कैम्प लगाकर मतदाताओं की सहायता की जाए.

सीएम योगी बुधवार शाम गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों व पूर्व पार्षदों, वार्ड का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक में Chief Minister ने एसआईआर के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई कार्यवाही की समीक्षा की और कहा कि बीएलओ के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर एसआईआर गणना प्रपत्र को भरवाने का कार्य करें. उन्होंने इसके लिए हर बूथ के अध्यक्ष, बीएलए, बूथ समिति के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दस सदस्यीय टीम बनाकर काम करने के लिए निर्देशित किया. सबका गणना प्रपत्र जमा हो जाए, इसके लिए 5 से 10 दिसंबर तक हरेक बूथ पर विशेष कैम्प लगाए जाएं. किसी भी दशा में पात्र मतदाता का नाम इस प्रक्रिया में छूटना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि एसआईआर के काम में महिला मतदाताओं की सहायता के लिए भाजपा की महिला कार्यकताओं की टोली बनाई जाए. यह टोली भी घर-घर सम्पर्क करें और गणना प्रपत्र भरवाएं.

Chief Minister ने कहा कि जिन लोगों ने एसआईआर फॉर्म भर दिया है, उसको डिजिटल कराने के काम में भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना योगदान दें. जो लोग छूट रहे हहों, उनके फार्मों को भी भरवाकर डिजिटल कराया जाए. सीएम योगी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करें कि फर्जी मतदाताओं का नाम कट जाए. मृतक मतदाताओं के नाम भी न रहें. एसआईआर के पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनाने में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा.

बैठक में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशु सिंह, एसआईआर अभियान के शहर संयोजक अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, रमेश प्रताप गुप्ता, शशिकांत सिंह सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पार्षद चुनाव लड़ चुके प्रतयाशी, भाजपा महानगर के पदाधिकारी, महानगर के सभी दस मंडलों के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Leave a Comment