हिसार : बिहार मे एनडीए की जीत में योगदान देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते भाजपा नेता मनदीप मलिक.

हिसार, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . एक भारत श्रेष्ठ भारत

अभियान के तहत Bihar चुनाव में जिले के विस्तारकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को

समर्पित साेमवार काे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान

के जिला संयोजक मनदीप मलिक ने Bihar जाकर विभिन्न विधानसभाओं में विस्तारक के रूप में

सेवा देने वाले जिला के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया.

मनदीप मलिक ने साेमवार काे बताया कि इस अभियान में Bihar की

अलग अलग विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने विस्तारक के तौर पर काम किया. उन्होंने बताया

कि इनमें रामाशंकर शर्मा ने जीरादेई विधानसभा, सुनील सिंह व दिलीप बाजपेई ने लोरिया

विधानसभा, अवधेश ने मुजफ्फरपुर विधानसभा, सुनील गुप्ता ने गोरिया कोठी और कहलगांव विधानसभा

तथा संजय सिंह व सतीश सिंह ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में विस्तारक के तौर पर समर्पण

से कार्य किया. इनके अलावा कई अन्य पूर्वांचल कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों

में जाकर 10 दिनों तक विस्तारक के रूप में अत्यंत समर्पण से कार्य किया.

मनदीप मलिक ने बताया कि हिसार के कार्यकर्ताओं

ने जहां-जहां कार्य किया, वहां एनडीए को भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई, जो इन सभी

कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और संगठन को समर्पित भावना का परिणाम है. कार्यक्रम

की संपूर्ण रूपरेखा और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शंकर गोस्वामी को

भी जिला संयोजक मलिक द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम में पूर्वांचल

प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील सिंह व एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के जिला सह संयोजक

संजय मौजूद रहे.

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Leave a Comment