कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति पर भाजपा का हमला

bjp

— Assam में विकास, शांति और भूमि सुधारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

गुवाहाटी, 07 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी (भाजपा) ने sunday को एक कड़े बयान में कांग्रेस पर Assam में वर्षों तक तुष्टिकरण की राजनीति करने और सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. पार्टी ने कहा कि सार्वजनिक अभिलेख इस बात की पुष्टि करते हैं कि कांग्रेस सरकारों के दौरान राज्यभर में सरकारी जमीनों पर अनधिकृत कब्जे तेजी से बढ़े.

भाजपा ने दावा किया कि Chief Minister डॉ हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने अब तक सत्र भूमि, वन क्षेत्र, जलाशयों और अन्य सरकारी जमीनों से करीब 1,30,000 बीघा क्षेत्र मुक्त कराया है. पहले इन इलाकों में 60 लाख बीघा से अधिक जमीन अवैध कब्जे में थी. पार्टी नेताओं के अनुसार, भूमि पुनः प्राप्ति और बेदखली अभियान अभी भी जारी है.

भाजपा ने यह भी कहा कि इन कार्रवाईयों ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई समेत विपक्षी नेताओं में राजनीतिक असहजता पैदा की है, क्योंकि उनकी राजनीति कथित रूप से वोट-बैंक पर आधारित रही है.

पार्टी ने Chief Minister द्वारा चाय बागान क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भूमि अधिकार देने की हालिया घोषणा को महत्वपूर्ण कदम बताया, जिसे समुदाय में व्यापक स्वीकार्यता मिली है. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता इस मुद्दे पर दिब्रूगढ़ में किए गए संवाददाता सम्मेलन के बाद अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. इस संदर्भ में पार्टी ने उन बयानों की कड़ी निंदा की है.

भाजपा प्रवक्ता ब्रोजन महंत ने कहा कि Assam की जनता अब विकास, शांति और लंबे समय से लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि Chief Minister इन लक्ष्यों पर तेजी और मजबूती से कार्य कर रहे हैं. भाजपा का कहना है कि कांग्रेस अभी भी तुष्टिकरण आधारित राजनीति पर अडिग है, जो राज्य के हित में नहीं रही है.

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Leave a Comment