Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

उत्तर बंगाल तथा दुर्गापुर की घटना के विरोध में भाजपा की विरोध सभा

भाजपा की विरोध सभा

हुगली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर बंगाल में भाजपा सांसद और विधायकों पर हुए हमलों तथा दुर्गापुर में डॉक्टर छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में मंगलवार को हुगली जिला भाजपा के तीनों सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष के गौतम चटर्जी, सुमन घोष और सुषांत बेरा के नेतृत्व में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया।

विरोध सभा शाम तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक चला। इस दौरान, हुगली जिला भाजपा के तीनों सांगठनिक जिलाध्यक्षों ने जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भाजपा नेताओं पर हुए हमलों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विरोध सभा में इस बात पर जोर दिया गया कि राज्य सरकार को महिलाओं की सुरक्षा और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमलों के मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिरमय सिंह महतो, राज्य भाजपा सचिव दीपांजन गुहा, हुगली जिला भाजपा महासचिव सुरेश साव सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *