Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

भाजपा का लक्ष्य 100 सीट ही नहीं, 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करना : मुख्यमंत्री सरमा

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

गुवाहाटी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि भाजपा का लक्ष्य केवल 100 विधानसभा सीटें जीतना ही नहीं है, बल्कि पार्टी अब राज्य में 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी लक्ष्य को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की रणनीति तय की जा रही है। मुख्यमंत्री आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी होटल में बैठक करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “तनाव दूर करने के लिए मुझे सिर्फ अखिल गोगोई का फेसबुक लाइव देखना ही काफी है। मैं अखिल गोगोई का बड़ा प्रशंसक हूं।” उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

डॉ. सरमा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विपक्ष अभी तक चुनाव के लिए खुद को तैयार नहीं कर पा रहा है, तब भाजपा पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में पार्टी का चुनावी अभियान और अधिक धारदार होगा।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *