Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

गणित और विज्ञान विषय के ओलम्पियाड की विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा 7 दिसम्बर को

प्रतीकात्‍मक फोटो

भोपाल, 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश में ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गणित एवं विज्ञान विषय में कक्षा 9वीं एवं 10वीं में ओलम्पियाड में भाग लेने के लिये पंजीयन किया था, उन विद्यार्थियों की विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा रविवार, 7 दिसम्बर 2025 को होगी। प्रात: 11 से दोपहर एक बजे तक विज्ञान विषय एवं दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने मंगलवार को बताया कि ओलम्पियाड परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी दोनों ही परीक्षा में भाग ले सकता है। इस परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के रोल नम्बर, परीक्षा केन्द्र आदि की जानकारी मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल द्वारा अलग से भेजी जा रही है। विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा का परिणाम 18 दिसम्बर 2025 के पूर्व घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी संभाग स्तरीय ओलम्पियाड 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को भाग ले सकेंगे।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *