Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

रक्तदान को बनाया जन्मदिन का पर्व, रिषड़ा के सनी ने किया 70वां रक्तदान

70वां रक्तदान करते सनी

हुगली, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले के रिषड़ा निवासी सनी सिंह ने गुरुवार को अपने 40वें जन्मदिन को एक अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने पटना के गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस सोसायटी में अपना 70वां रक्तदान किया।

उल्लेखनीय है कि सनी सिंह अब तक 13 राज्यों के 23 जिलों में रक्तदान कर चुके हैं और अपने इस मानवीय कार्य के लिए उन्हें आठ राज्यों में “रक्तवीर सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका है।

सनी का कहना है कि जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ करने का दिन होना चाहिए। अगर हमारे रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा उत्सव कोई नहीं।

उनके इस प्रेरणादायक कदम ने युवाओं के बीच एक नई मिसाल कायम की है। स्थानीय लोग और समाजसेवी संस्थाएं सनी के इस कार्य की सराहना कर रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *