Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

एमडीयू में दो गुटो में खूनी संघर्ष,गाड़ी से युवकों को कुचलने का प्रयास

फोटो कैप्शन 17आरटीके1 : एमडीयू में युवकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करता चालक व गाडी पर पथराव करते युवक ---------

छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, एमडीयू प्रशासन ने भी जांच के दिए आदेश

बाहरी युवकों का भी विश्वविद्यालय में लगा रहता है जमावड़ा

रोहतक 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एमडीयू में दो गुटो में जमकर विवाद हो गया और गाडी़ से भी कुछ युवकों को कुचलने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक बाल बाल बच गए और बाद में युवकों द्वारा गाड़ी पर पथराव भी किया गया। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। एमडीयू में इस घटना को लेकर छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गए है। वहीं एमडीयू प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। साथ ही पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। इससे पहले भी एमडीयू में कई बार युवकों में आपस में झगडे हो चुके है और ज्यादातर युवक आउसाइटर मिलते है।

एमडीयू में बाहरी युवकों का भी आना जाना लगा रहता है। छात्र संगठन कई बार विश्वविद्यालय में बाहरी युवकों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन भी कर चुके है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के ब्यॉज हास्टल के बाहर का बताया जा रहा है। इस वीडियों में ब्लैक कलर की स्कार्पियों गाडी द्वारा कुछ युवकों को कुचलने की कोशिश की गई, लेकिन युवक बाल बाल बच गए और बाद में युवकों ने गाड़ी पर पथराव किया और लाठी बरसाई। इसके बाद गाड़ी सवार फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते गाड़ी सवार युवकों ने यह हमला किया है। एमडीयू प्रशासन भी मामले की जांच में जुटा है। वहीं एमडीयू प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस मामले की जांच करवाई जा रही है और जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *