Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

सूर्यसेन पार्क में बोटिंग सेवा फिर शुरू

बोटिंग सेवा का रिबन काटते मेयर सहित पार्षद

सिलीगुड़ी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लंबे समय से बंद पड़ी सूर्यसेन पार्क की बोटिंग सेवा गुरुवार से फिर शुरू हो गई। मेयर गौतम देव ने फीता काटकर बोटिंग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर रंजन सरकार व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

गुरुवार को चार हंस बोट, दो चार-सीटर और चार दो-सीटर बोट उतारी गई हैं। करीब 9.84 लाख रुपये की लागत से नई बोट खरीदी गई है। टिकट दर चार-सीटर के लिए प्रति व्यक्ति 60 रुपये और दो-सीटर के लिए 30 रुपये तय की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *