Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पानी भरे गड्ढे में मिला दिव्यांग का शव, हत्या की आशंका

नाले में मिला दिब्यांग सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

हमीरपुर 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा बिंवार मार्ग पर सिलौली और कम्हरिया के मध्य सोमवार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में एक दिव्यांग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम भेजा। वहीं, राजस्व विभाग की ओर से जांच के लिए टीम भेजी गई है।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया निवासी वहीद उददीन (28) का शव कम्हरिया और सिलौली के मध्य सड़क किनारे खुदे गड्ढे में कलंदर के खेत के किनारे मिला। शव आधा पानी में डूबा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की मौत अधिक नशे के चलते पानी में डूबने से हुई है। वहीं, मृतक के बडे़ भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा है कि वह नशे की हालत में अक्सर किसी न किसी से झगड़ा करता था। बाॅडी आधा पानी के बाहर है, इसलिए डूबने से मौत नहीं हो सकती है। वह अकेले कहीं नहीं जा सकता था इसलिए सम्भावना है कि उसके साथ और लोग भी रहे हों। हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक वहीद उददीन छह भाई और एक बहन में दूसरे नम्बर का था।अविवाहित के साथ एक हाथ से दिव्यांग था। रायपुर में एक जगह सुरक्षा गार्ड का काम करता था। इसी सप्ताह माँ वकीला की निधन पर वह गांव आया था।

इस सम्बन्ध में नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता ने बताया कि पानी में डूबने का मामला है इसलिए छानबीन के लिए लेखपाल को भेजा गया है। जांच के बाद जो मुआवजा सम्भव होगा वाे पीड़ित परिवार काे दिलाया जाएगा।—————–

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *