Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘किस किसको प्यार करूं 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आया सामने

किस किसको प्यार करूं 2

कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में एंट्री तो ली, लेकिन शुरुआत से ही इसे दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। पहले दिन कमजोर ओपनिंग के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने यहां तक कह दिया कि कपिल को फिल्मों के बजाय अपने कॉमेडी शो पर ही फोकस करना चाहिए। उम्मीदों के उलट, फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ सकी।

बॉक्स ऑफिस पर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रफ्तार बेहद सुस्त नजर आ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को सिर्फ 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को यह आंकड़ा 2.50 करोड़ रुपये रहा था, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म महज 1.85 करोड़ रुपये ही जुटा पाई थी। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन सिर्फ 7.20 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है, जो उम्मीदों से कहीं कम माना जा रहा है।

साल 2015 में रिलीज हुई कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। उस फिल्म ने पहले दिन 10.20 करोड़, दूसरे दिन 8.60 करोड़ और तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमाए थे। इन आंकड़ों के सामने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की कमाई काफी फीकी नजर आती है। 10 साल बाद आए इस सीक्वल में कपिल का कॉमेडी जादू इस बार दर्शकों को लुभाने में नाकाम साबित होता दिख रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *