Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, सीएम हाउस घेराव की कोशिश, पुलिस से हुई धक्कामुक्की

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज

भोपाल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण समाज की बेटियों पर दिए विवादित बयान के बाद रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर के राजधानी भोपाल में रविवार को ब्राह्मण समाज ने संतोष वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर इकट्‌ठा हुए। नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़े। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की करने लगे। गुस्साये प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस का घेरा तोड़कर बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गए। यहॉ भी उन्हें रोकने के लिये बैरिकेडिंग की गई थी, इसके बाद भी वे लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन चलानी पड़ी।

ग्वालियर के एडवोकेट अनिल मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी, वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। वे रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस घेराबंदी तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गए। यहां 4 लेयर की बैरिकेडिंग के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने तीन बार चेतावनी दी, फिर स्थिति संभालने के लिए वॉटर कैनन चलानी पड़ी। धक्का-मुक्की के दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस और मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी आईएएस संतोष वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्तगी किये जाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी कार्यवाही न करने को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर पुलिस रातीबड़ ले गई। यहां तितर-बितर करने के बाद प्रदर्शन शांत किया जा सका। वही मामले पर एसीपी मनीष भारद्वाज कहना है कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया है।

गाैरतलब है कि राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अलग अलग इलाकों में संतोष वर्मा के खिलाफ अनेकों संगठनों विरोध जता चुके हैं। संगठनों की मांग है कि उन पर एफआईआर दर्ज हो साथ ही उनका निलंबन भी होना चाहिए। इसी को लेकर राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज एक बार फिर एकजुट हुआ।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *