ब्राम्हण संगठनों ने आईएएस संतोष वर्मा के ऊपर कार्रवाई न होने पर जताया आक्रोश

जबलपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश शासन के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ अब तक आपराधिक मामला दर्ज न होने से समाज में भारी रोष है। ब्राह्मण समाज और महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में इस मुद्दे को लेकर गुरुवार भगवान श्री परशुराम वंशज एवं ब्राह्मण एकता मंच ने जबलपुर संभागीय आयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
मंच के राम दुबे ने बताया कि संतोष वर्मा ने न केवल समाज को अपमानित किया, बल्कि उन पर फर्जी अदालती आदेश के जरिए पुनः सेवा में आने के गंभीर आरोप भी हैं। मंच ने वर्मा की जांच के साथ-साथ, जातिगत और महिला विरोधी टिप्पणी के लिए तत्काल एफआईआर दर्ज होने की मांग दोहराई है। इस दौरान पंडित योगेन्द्र दुबे, राम दुबे, अटल उपाध्याय, विवेक शुक्ला ,कपिल दुबे और राहुल पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक



