


सीतापुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के उपChief Minister ब्रजेश पाठक गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीतापुर पहुंचे. उनके आगमन को लेकर भाजपा संगठन और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया. खैराबाद टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता, एमएलसी पवन सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. सीतापुर में उन्होंने कहा कि 2027 में Uttar Pradesh से समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी.
उपChief Minister ब्रजेश पाठक सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
ब्रजेश पाठक ने अभियान की प्रगति रिपोर्ट का विस्तार से अवलोकन किया. इसे और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है और अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस काम को बड़ी गंभीरता पूर्वक करना है. एसआईआर देश हित में है. इसलिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इसका महत्व समझे.
पत्रकारों के प्रश्नों पर उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी व उसके मुखिया 2027 को लेकर अभी से हताश व निराश हैं. उन्हें संभावित हार दिख रही है. इसलिए एसआईआर को लेकर के उनके द्वारा गलत बयानबाजी की जा रही है. पाठक ने कहा कि आने वाले प्रदेश के चुनाव में समाजवादी पार्टी साफ होने वाली है. उन्होंने कहा कि Indian जनता पार्टी पूरी तरीके से चुनाव आयोग के निर्देशों को मानने वाली पार्टी है. इसलिए उसका एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान में लगा हुआ है.
समीक्षा बैठक के बाद उपChief Minister पाठक लोहरबाग वार्ड के बूथ नम्बर 216 पर पहुंचे. उन्होंने ‘कुंडी खटकाओ’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने लोगों के घर जाकर उनसे सीधा संवाद किया. सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार आम नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाताओं को जागरूक रहने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सही उपयोग करने की भी अपील की. उन्होंने कुंडी खटकाओ अभियान के तहत कई घरों में मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया.
इस दौरान उपChief Minister पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेंद्र अवस्थी के घर भी पहुंचे. यहाँ उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हाल ही में हुए उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.—————
(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma
