Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

बलोचिस्तान में छह दिन में 24 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, बीआरएएस ने ली जिम्मेदारी

क्वेटा (बलोचिस्तान), 18 अगस्त (Kiran News)। बलोच राजी आजोई संगर (बीआरएएस) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने 10 से 15 अगस्त के बीच बलोचिस्तान में 71 हमले किए। इन हमलों में 24 पाकिस्तानी सैनिक और पांच “संघीय सरकार समर्थित एजेंट” मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए। बीआरएएस के प्रवक्ता बलोच खान ने मीडिया को बताया कि समूह ने कई जिलों में समन्वित अभियान चलाकर सैन्य शिविरों, काफिलों, पुलिस थानों और तथाकथित “मृत्यु दस्ते” के सदस्यों को निशाना बनाया।

Balochistan attack news

बसिमा में सबसे बड़ा हमला, 13 सैनिकों की हत्या

द बलोचिस्तान पोस्ट के अनुसार, सबसे बड़ा हमला बसिमा में किया गया, जहां बीआरएएस के लड़ाकों ने एक सैन्य शिविर पर धावा बोलकर एक कैप्टन सहित कम से कम 13 सैनिकों को मार गिराया। इसके अलावा, लड़ाकों ने एक लेवी स्टेशन पर भी कब्जा कर कई सरकारी कार्यालयों में आग लगा दी और वाहनों को नष्ट कर दिया।

आईईडी विस्फोट और अन्य जिलों में हमले

बीआरएएस ने ग्वादर के न्यू टाउन इलाके में सैन्य काफिले पर आईईडी विस्फोट की भी जिम्मेदारी ली है, जिसमें दो सैनिक मारे गए। संगठन ने क्वेटा, केच, पंजगुर, अवारन, सिबी, डेरा बुगती और नसीराबाद सहित अन्य जिलों में भी हमले करने का दावा किया है। बीआरएएस के अनुसार, उसके लड़ाकों ने सेना की चौकियों पर रॉकेट और ग्रेनेड लॉन्चर से हमला किया।

बीआरएएस ने यह भी पुष्टि की है कि उसका एक लड़ाका, हासिल मुराद उर्फ सरबन बलोच, झाओ में एक सैन्य समर्थक सशस्त्र समूह के साथ झड़प में मारा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *