भयावह आग में जलकर भाई-बहनों की मौत


इटानगर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले के तेजू में बुधवार को पियो कॉलोनी में लगी भीषण आग के चलते आठ और पंद्रह वर्ष की आयु के भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई।
तेजू के पुलिस अधीक्षक थुप्तेन जांबा ने बताया कि यह घटना आज सुबह घटी, जब आग ने तीन आवासीय भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। ये सभी पुराने एसपीटी (स्पेशल परेड) प्रकार के क्वार्टर थे। बताया जाता है कि भवनों की बनावट के कारण आग तेजी से फैली और लोगों को बचने का बहुत कम समय मिला।
दमकल और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के घरों में नहीं फैली। उन्होंने आगे बताया कि तेजू पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
जाम्बा ने कहा, “शवों को पहचान और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। यह घटना आज सुबह हुई और हम हर संभव पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं।”
मृत बच्चों के माता-पिता को पहचान के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया गया है।
(Udaipur Kiran) / तागू निन्गी



