Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

बीटीसी चुनाव: कोकराझार में वोटों की गिनती शुरू, नतीजों पर टिकी निगाहें

कोकराझार (असम), 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के पांचवें आम चुनाव की मतगणना आज सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। बीटीसी की कुल 40 सीटों में से कोकराझार जिले में 12 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इन 12 क्षेत्रों में कुल 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 43 उम्मीदवार कोकराझार सब-डिवीजन से, 48 उम्मीदवार गोसाईगांव सब-डिवीजन से और 1 उम्मीदवार परबतझोड़ा से चुनावी मैदान में हैं।

जिले में कुल 7,00,951 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 5,81,379 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 82.94% रहा।

कोकराझार सब-डिवीजन की 6 सीटों पर कुल 3,56,519 मतदाता थे, जिनमें से 2,92,132 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 81.82% दर्ज किया गया। इन 6 सीटों की मतगणना कोकराझार बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हुई है।

कोकराझार सब-डिवीजन की 6 सीटें हैं—फकीराग्राम, दोतमा, बनरगांव, देवरगांव, बाउखुंगरी और सालाकाटी।

फकिराग्राम सीट से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोतमा से 7, बनरगांव से 6, देवरगांव से 5, बाउखुंगरी से 7 और सालाकाटी से 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

आज सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम से निकलने वाला है। कौन मारेगा बाजी? कौन लगाएगा अंतिम हंसी? इसे लेकर पूरे जिले में जबरदस्त उत्सुकता है।

जिले की 12 सीटों पर यूपीपीएल ने सभी 12 पर, बीपीएफ ने 12 पर, कांग्रेस ने 12 पर, भाजपा ने 9 पर, वोटर पार्टी इंटरनेशनल ने 10 पर, टीएमसी ने 8 पर, एआईयूडीएफ ने 6 पर, समाजवादी पार्टी ने 3 पर, एजीपी ने 2 पर, असम जातीय परिषद ने 2 पर और जीएसपी ने 2 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

कोकराझार की गिनती इसलिए भी खास है क्योंकि यहां कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार मैदान में हैं। दोतमा सीट से यूपीपीएल अध्यक्ष एवं बीटीसी के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोड़ो चुनाव लड़ रहे हैं।

देवरगांव से बीपीएफ अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद हग्रामा मोहिलारी और पूर्व उप मुख्य कार्यकारी खाम्पा बर्गोयारी आमने-सामने हैं।कचुगांव से बीपीएफ के विधायक रबिराम नार्जारी मैदान में हैं। सालाकाटी से यूपीपीएल के विधायक लॉरेन्स इस्लारी चुनाव लड़ रहे हैं। सवाल यही है कि किसके भाग्य का द्वार खुलेगा? प्रत्याशी और समर्थक उत्सुकता से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, फकीराग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी अरूप कुमार दे ने अपनी जीत पक्की बताते हुए कहा कि बीटीसी चुनाव में भाजपा भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

(Udaipur Kiran) / किशोर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *