बुलंदशहर: हत्या के प्रयास में वांछित तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल

बुलंदशहर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की मंगलवार देर रात को मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो बदमाश के पैर में गोली लगी हैं।
खुर्जा क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर को कोर्ट से तारीख करके वापस लौट रहे युवक अर्जुन को बदमाशों ने सरेराह गोली मार दी थी। घायल को अस्पताल पहुंचा कर गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें तलाश में थी। कच्ची पटरी के पास चेकिंग के स्वाट टीम और खुर्जा पुलिस की मुठभेड़ बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें दो पुलिस की गोली से घायल हैं। इनकी पहचान खुर्जा नगर के रहने वाले मुकेश, पवन, युवराज उर्फ डॉन हैं। इनके पास दो तमंचा मय कारतूस और अन्य चीज बरामद किया हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / दीपक



