चाेराें ने ज्वेलरी शॉप काे बनाया निशाना, जांच के लिए डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस

लखनऊ, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद कस्बे में स्थित फजल ज्वेलर्स में चोरों द्वारा शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। सुबह घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
सूचना मिलते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच को भी जांच में लगाया गया है। इसके साथ ही एडीसीपी नॉर्थ गोपी नाथ सोनी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले को लेकर एडीसीपी नॉर्थ गोपी नाथ सोनी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना में शामिल चोरों की पहचान की जा सके।
—————
(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam



