सीख समाज में आक्रोश,हरक सिंह रावत का फूंका पुतला

हरक सिंह के खिलाफ सिख समाज में भारी आक्रोश,जमकर नारेबाजी के साथ फूंका पूतला

हल्द्वानी, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के विवादित बयान के विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने sunday को बुद्ध पार्क हल्द्वानी में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता का पुतला दहन किया. इस दौरान नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की.

इस मौके पर गुरुप्रीत प्रिंस ने कहा कि यह न केवल Uttarakhand बल्कि देशभर का सीख इस बयान में आहत है. 12 बजे मजाक का विषय नहीं है,यह सिख इतिहास का गौरव है. सिख फेडरेशन के गगनदीप कोहली ने कहा कि धर्म का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गगन सयाली ने कहा कि हरक सिंह गुरुद्वारा साहिब में जाकर सार्वजनिक रूप से सिख समाज से माफी मांगे.

इस दौरान परमजीत सिंह पम्मा, मनप्रीत सेठी, अमन कोहली,कुलविन्दर सिंह,तरन बिंद्रा,बलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, मनिंदर सिंह, मनजीत सिंह,अमनदीप सिंह,कंवलजीत रेखी, पुनीत सबरवाल,कमलदीप, दिलप्रीत सिंघ,बलजीत आनंद,रविंद्रपाल सिंह हेमी, सुरेन्द्र सेठी,इकजोत कालरा,मनदीप सिंह, हरजस सिंह,विक्की सेठी,रिम्पी,तरन सेठी,मन्नू सयाली,अमनदीप पिंडी,अमरजीत आनंद,सुमितसबरवाल,जसप्रीत गुजराल, गुरजीत कोहली, हरमीत बिंद्रा, अमरजोत सेठी,नवजोत सिंह, गुरविंदर सिंह,जसप्रीत सेठी,मोहन पाठक,नीरज बिष्ट,राजेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे.

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Leave a Comment