Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाली तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस उप्र. के बलरामपुर में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

बलरामपुर में बस दुर्घटना

काठमांडू, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नेपाली तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस भारत के उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें दो नेपाली यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सोमवार रात करीब 2 बजे नेपाली यात्रियों को लेकर जा रही यूपी-22 एटी- 0245 नंबर की बस बलरामपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में बुटवल स्थित शुभसाइत ट्रैवल्स से टिकट लेकर गए 45 यात्री सवार थे।

ट्रैवल्स के अनुसार सभी यात्री बुटवल से ही यात्रा पर निकले थे, इसलिए मृतक और घायलों में अधिकांश बुटवल और आसपास के क्षेत्र के निवासी हैं। बताया गया है कि बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई और जलने से यात्रियों की मौत व घायल होने की जानकारी मिली है।

जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही ने कहा कि उन्हें अभी तक इस घटना के बारे में आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जिला पुलिस के सूचना अधिकारी, पुलिस डीएसपी सुरज कार्की ने बताया कि मीडिया के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली है। इसको लेकर बलरामपुर प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *