Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में लगी आग, दूर तक दिखा धुंए का गुबार

भोपाल में सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में लगी आग

भोपाल, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सतपुड़ा भवन के पास मंगलवार दाेपहर काे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वहां माैजूद स्मार्ट टाॅयलेट काे अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते शौचालय पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि धुएं के गुबार दूर तक उठते हुए दिखाई दिए। करीब 15 मिनट तक आसमान में काला धुआं छाया रहा। सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाें ने आग पर काबू पा लिया। आग के चलते कई पेड़ भी झुलस गए। इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी अनुसार अस्थाई प्लास्टिक शौचालय झाड़ियों के बीच रखे गए थे, जिस कारण आग लगते ही आसपास की झाड़ियां भी चपेट में आ गईं। प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से भड़की और स्मार्ट शौचालय कुछ ही मिनटों में खाक हो गए। गनीमत रही कि आग इलाके में फैली नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास का रहवासी क्षेत्र और हरे-भरे पेड़ भी खतरे में आ सकते थे। जिस जगह आग लगी, वहां से नजदीक ही वल्लभ नगर बस्ती है। आग बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते में लगी थी। यदि आग फैलती तो बस्ती तक पहुंच सकती थी। रहवासियों का कहना है की यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आंशका है की किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों का कहना है कि समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। एमपी नगर पुलिस जांच में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *