Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
WEST BENGAL

नकली सोने के बिस्कुट देकर ठगी का आरोप व्यापारी पर

सोने की धोखाधड़ी सांकेतिक छवि

उत्तर 24 परगना, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जिले के घोला क्षेत्र में एक ज्वेलरी कारोबारी को ठगकर 33 लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हुगली के एक स्वर्ण व्यापारी ने आभूषणों के बदले नकली सोने की बिस्कुट थमाकर घोला स्थित ज्वेलरी वर्कशॉप को ठग लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हुगली जिले के एक स्वर्ण व्यवसायी और घोला के स्वर्ण कारीगर के बीच सोने के आभूषण के बदले सोने के बिस्कुट देने का समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार, घोला के व्यापारी ने लगभग 259 ग्राम सोने के आभूषण अपने कर्मचारी के माध्यम से कोलकाता के सोनापट्टी क्षेत्र में भेजे, जहां हुगली के व्यापारी ने एक मिठाई दुकान के सामने पैकेट लेकर उसे दो सोने के बिस्कुट दिए।

कर्मचारी के लौटने के बाद जब वर्कशॉप मालिक ने सोने के बिस्कुट की जांच कराई तो वे पूरी तरह नकली पाए गए। इसके बाद वर्कशॉप मालिक ने पहले घोला थाने और बाद में पोस्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित हुगली निवासी व्यापारी अपने घर से फरार है। पुलिस ने रिषड़ा में आरोपित के ठिकाने पर छापेमारी कर कुछ आभूषण बरामद किए हैं, लेकिन मुख्य आरोपित अब भी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने कहा कि आरोपित को पकड़ने के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *