Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : स्वदेशी अपनाकर हम देश को बना सकते आत्मनिर्भर : डॉ. आशा खेदड़

कार्यक्रम को संबोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, पूर्व मंत्री अनूप धानक व अन्य।

अग्रोहा में अग्र विभूति स्मारक पर पहुंची जागरूकता

रथयात्रा

हिसार, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला अध्यक्ष

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है स्वदेशी अपनाकर हम देश को समृद्ध बना सकते हैं। स्वदेशी ऐसा

नारा है जो न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है बल्कि हर हाथ को काम भी देता

है।

डॉ. आशा खेदड़ बुधवार काे उकलाना विधानसभा के अग्रोहा मंडल

के गांव अग्रोहा में अग्रविभूति स्मारक अग्रोहा में कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

स्वदेशी के प्रति जनजागरण के लिए यह रथ यात्रा पूर्व मंत्री अनूप धानक के संयोजन में

उकलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रही है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लोकसभा संयोजक

अजीत सिवानी इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहे। अग्र विभूति स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम

को संबोधित करते हुए डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान

पर स्वदेशी अभियान चलाया जा रहा है। देशभर में चल रहे इस अभियान के सकारात्मक परिणाम

सामने आ रहे हैं और देश के नागरिक स्वदेशी व स्वरोजगार के प्रति जागरूक हो रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री

अनूप धानक व लोकसभा संयोजक अजीत सिवानी ने भी संबोधित किया।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया

कि कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ ने अग्रोहा के बाजरों में नागरिकों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, कोषाध्यक्ष

अशोक मित्तल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपरा, सोशल मीडिया प्रभारी अमर पातड़, यात्रा

में साथ चल रहे पर्व शर्मा, संदीप, राजपाल बैनीवाल, हर्ष बामल, वीरेन्द्र मेहता, मोहन

लाल नंगथला, इंद्र सिंह ओला, मीना शर्मा, सतपाल शर्मा, कीर्ति रत्न शर्मा, सुशील रेढू,

सुरजीत ख्यालिया, जसबीर श्योराण, श्याम जांगड़ा, राममिलन शर्मा, मनोज लंबोरिया, देशराज

ठेकेदार, सतबीर पूनिया सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *