Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और प्रदेश अध्यक्ष  विधानसभा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भाेपाल, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार काे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।

मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रि परिषद (कैबिनेट) की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। जानकारी में आया है कि उक्‍त बैठक में प्रदेश से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी, जिसमें कि प्रमुख रूप से सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार पेंशनरों को दीपावली का गिफ्ट देगी। मध्य प्रदेश के 4.5 लाख पेंशनरों को 2% बढ़ी महंगाई राहत मिलेगी। कुछ प्रमुख विभागों के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने की संभावना भी है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *