Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर: क्षत्रिय समाज के शस्त्र पूजन में शामिल हुए केबिनेट मंत्री राकेश सिंह

क्षत्रिय समाज के शस्त्र पूजन में शामिल हुए केबिनेट मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दशहरा पर्व पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गुरूवार को शस्त्र पूजन किया। क्षत्रिय महासभा के अनुसार शस्त्रों के पूजन के साथ ही सभी की एकता का परिचय दिया गया है।

इस पूजन में केबिनेट मंत्री, महापौर, विधायक सहित अन्य लोग शामिल हुए। यह पूजन नगर निगम के सामने महाराणा प्रताप परिसर में किया गया है। पूजन में राकेश सिंह मंत्री लोक निर्माण विभाग, जगत बहादुर सिंह अन्नू महापौर, डॉ अभिलाष पांडे विधायक, शैलेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अजीत समदड़िया, अखिलेश जैन, रिंकु विज अध्यक्ष नगर निगम, संदीप जैन, विनय सक्सेना, सतेंद्र जैन, चमन श्रीवास्तव, लेखराज सिंह ने पूर्ण वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोचारण सहित किया गया।’

इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दिलीप सिंह, प्रवेंद्र चौहान, प्रकाश सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, सौरभ सिंह, पीयूष सिंह, गौरव सिंह, अनिल सिंह, विनोद सिसोदिया, हरीश ठाकुर, राजमणि सिंह, रक्षित सिंह, श्रवण सिंह, रंजीत सिंह, विशाल सोलंकी, संजू ठाकुर, रंजीत परिहार, विक्रम सिंह सोनू, मुकेश सिंह, विवेक सिंह, आदित्य सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, प्रसन्न सिंह, प्रांजुल सिंह, अध्यांश सिंह सहित महिला क्षत्राणियों में मधुबाला राजपूत, तन्नू सिंह, मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, सीमा सिंह जुग्गी, प्रेम सिंह, सीमा सिंह चौहान, आराधना चौहान, मालती सिंह, शैफाली सिंह, अनुमित सिंह, मधु सिंह उपस्थित रहीं।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *