Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

नारनौल में हैलिकॉप्टर गिरने की कॉल से मचा हड़कंप,पुलिस ने की जांच

मौके पर मौजूद पुलिस।

नारनाैल, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नारनौल में मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर के गिरने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11 बजे डायल 112 के चंडीगढ़ हेड ऑफिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 11 बजे डायल 112 के चंडीगढ़ हेड ऑफिस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि नारनौल में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। कॉल में बताया गया कि हादसा महेंद्रगढ़ रोड पर एक्सिस बैंक के पास हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद डायल 112 की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी रवाना की गईं। अटेली और महेंद्रगढ़ दमकल केंद्रों को भी अलर्ट पर रखा गया।

मौके पर पहुंची टीमों ने आसपास के इलाके में करीब एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी भी तरह का मलबा या हादसे का निशान नहीं मिला। जब कोई सुराग नहीं मिला तो दमकल की गाड़ियां वापस लौट गईं। पुलिस की गाड़ियां भी लगभग 15 मिनट तक मौके पर रहीं और फिर उन्हें भी वापस बुला लिया गया। पुलिस अब झूठी सूचना देने वाले की जांच में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *