
नारनौल, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर लाने को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. जिले के कई ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया गया है. शेष का कार्य पाइपलाइन में है. उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की वन स्टेट वन ग्लोबल टूरिस्ट हब योजना के तहत जिला महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक स्थलों को लेकर और अधिक कार्य होंगे.
उन्होंने कहा कि Haryana व Rajasthan के कुछ ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने पर एक अच्छा टूरिस्ट सर्किट बनता है.
नारनौल शहर की सीवरेज समस्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के Chief Minister ने 16 नवंबर को अनाज मंडी में हुई रैली में ही शहर के पूरे सीवरेज व पेयजल सिस्टम को नए सिरे से बनाने की घोषणा की थी. इसकी मंजूरी भी सरकार ने दे दी है. इसके बाद शहर में सीवरेज की समस्या का सत प्रतिशत निदान हो जाएगा. सड़कों पर अतिक्रमण के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि एक बार फिर से व्यापारियों को समझाया जाएगा. इसके बाद जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें. सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें.
—————
(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला
