Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बाइक पर लौट रहे दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

चित्तौड़गढ़ शहर के निकट सड़क हादसे में मौके पर घायल पड़े युवक।

चित्तौड़गढ़, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । चित्तौड़गढ़ शहर की उपनगरीय बस्ती चंदेरिया में मंगलवार शाम को बाइक पर घर लौट रहे तीन युवकों को असंतुलित असंतुलित कार ने चपेट में ले लिया। इसमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर दो घायलों को उदयपुर रैफर करना पड़ा है। कार की गति इतनी तेज थी कि इसकी टक्कर से विद्युत पोल ही टूट गया। बाद में कार भी पलट गई। वहीं हादसे के बाद इन युवकों के गांव में दीपावली की खुशी मातम में बदल गई।

चंदेरिया थाने के हेड कांस्टेबल शक्तिसिंह ने बताया कि गंगरार थाना क्षेत्र के सिंगोला गांव निवासी तीन मित्र खरीदारी करने के लिए चित्तौड़गढ़ आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वापसी में चंदेरिया उपनगरीय बस्ती से रोलाखेड़ा रोड की तरफ होकर अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान तेज गति से आई एक कार ने इनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बाद में कार विद्युत पोल से टकरा कर पलट गई। कार की टक्कर से विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया आस-पास के लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सा में पहुंचाया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी। इसमें सिंगोला गांव निवासी रामप्रसाद सेन की मृत्यु हो गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके साथी सीताराम साहू व आशु गुर्जर दोनों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना गांव में मिली तो मातम बसर गया बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से कार और बाइक को पुलिस थाने लेकर आई है। चंदेरिया निवासी गोविंद गुर्जर ने बताया कि ब्लेक कलर की कार ने बाइक को चपेट में ले लिया था। तीनों दीपावली की शॉपिंग कर घर जा रहे थे।

इधर, जानकारी में सामने आया कि हादसे के बाद कार पलट गई थी। वहीं चालक इसमें फंस गया था। लेकिन वह लोगों के पहुंचने से पहले ही कार का कांच फोड़ कर बाहर निकला और मौके से फरार हो गया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / अखिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *