Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नागौर में कार पलटी, दो युवकों की मौत, छह गंभीर घायल

नेशनल हाईवे-89 पर गुड्डा और टेहला गांव के बीच हादसा

नागौर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नागौर जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्राइवर को झपकी आने से बेकाबू हुई ईको कार नेशनल हाईवे-89 पर पलट गई। हादसे में डांस इवेंट कंपनी से जुड़े 10 लोगों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा थांवला थाना क्षेत्र में अजमेर-बीकानेर नेशनल हाईवे-89 पर गुड्डा और टेहला गांव के बीच बुधवार सुबह हुआ।

जानकारी के अनुसार ईको कार जयपुर से बालोतरा की ओर जा रही थी। कार में सवार सभी लोग एक डांस इवेंट कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो बालोतरा में आयोजित एक शादी समारोह में प्रस्तुति देने जा रहे थे। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कबाड़ में तब्दील हो चुकी कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल टेहला स्थित अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी आठ घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे में देव जलंदर और अमर झांसी नामक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही थांवला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को सड़क से हटवाकर थाने ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / रोहित

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *