Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CRIME

बागडोगरा एयरपोर्ट पर यात्री के सामान से कारतूस बरामद, यात्री गिरफ्तार

कारतूस के साथ पकड़े गए विमान यात्री को ले जाती पुलिस

सिलीगुड़ी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बागडोगरा एयरपोर्ट पर एक विमान यात्री के सामान से देशी पिस्तौल का कारतूस बरामद होने से हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार को उस समय सामने आई, जब दिल्ली जाने वाले एक यात्री के बैग की सुरक्षा जांच की जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, बागडोगरा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ द्वारा सामान की स्कैनिंग के दौरान मोहम्मद जाहिर नामक यात्री के बैग से देशी पिस्तौल का कारतूस बरामद किया गया। आरोपित के पास स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 2241 से दिल्ली जाने का टिकट था। कारतूस मिलने के बाद ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने तुरंत बागडोगरा एयरपोर्ट थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कारतूस उसके पास कैसे और किस उद्देश्य से था।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *