पीडीए कार्यालय में एंटी करप्शन टीम पर हुए हमला मामले में पचास के खिलाफ मुकदमा

पीडीए कार्यालय में एंटी क्राप्सन टीम पर हुए हमला मामले का छाया चित्र

Prayagraj, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित सिविल लाइन थाने में पीडीए के पचास अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा बुधवार को एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक राकेश बहादुर की तहरीर पर दर्ज किया गया है.

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मंगलवार को Prayagraj विकास प्राधिकरण कार्यालय में एंटी करप्शन की टीम रिश्वत मामले के आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस दौरान एंटी करप्शन की टीम पर पीडीए कार्यालय में मौजूद लोगों ने हमला कर दिया. इस संबंध में एंटीकरप्शन टीम के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश बहादुर की तहरीर पर पीडीए के पचास अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. डीसीपी सिटी का कहना कि गुण और दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a Comment