Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सेवानिवृत डीएसपी के घर बीते माह चोरी के मामले में नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

मुरादाबाद, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कांठ रोड प्रकाश एन्क्लेव निवासी सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक परवेज सलीम सिद्दीकी के घर चोरी के मामले में सोमवार को थाना पुलिस ने घर की नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोप है कि आरोपित नौकरानी ने उनकी बेटी के जेवरात चुरा लिए।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कांठ रोड प्रकाश एन्क्लेव निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी परवेज सलीम सिद्दीकी अपनी पत्नी के साथ विभागीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आठ नवंबर को प्रयागराज गए थे। उनकी बेटी अलीशा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बीती 14 नवंबर को ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार होने के दौरान उन्होंने बैग का निरीक्षण किया। इस बीच बटुए में रखे जेवरात गायब थे। रोजाना की तरह घर में काम करने वाली महिला नीरज अपना काम करके चली गई थीं। इसके बाद उनके घर में कोई नहीं आया था। चोरी गए जेवरातों में एक सोने की अंगूठी, एक सोने का ब्रेसलेट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी के रूप में अंगूठी और कानों के टप्स शामिल हैं।

थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक के घर चोरी के मामले में चक आधार पर आरोपित महिला नौकरानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है विवेचना में जो भी सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *