Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

व्यापारी पर हमले के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फाईल फोटो, पत्रकार वार्ता करते हुए

हरिद्वार, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । खन्नानगर निवासी आशीष कुमार और उनके नाबालिग से पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में ज्वालापुर पुलिस हरकत में आई है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खन्ना नगर निवासी आशीष कुमार ने शिकायत कर बताया कि बीते सोमवार वह अपने बेटे के साथ गली नंबर 7 स्थित राशन की दुकान से सामान खरीदकर गाड़ी के पास पहुंचे थे। आरोप है कि तभी दो युवक मोटरसाइकिल से आए और सीधे उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आशीष कुमार की आंख पर हमला किया और बायीं पसली पर भी चोट पहुंची और लोहे की रोड से हमला किया गया, जिससे उसे चोटें आईं।

आरोप लगाया कि सुमित सचदेवा के साथ उनके पुराने व्यापारिक संबंधों के चलते पहले से रंजिश है। आरोप लगाया कि 26 जुलाई को भी सुमित सचदेवा ने उन पर जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज की गई थी। आरोप लगाया कि सुमित सचदेवा और उसके साथियों ने उनके परिवार की जान-माल के लिए खतरा है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बतााय कि आरोपी सुमित सचदेवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *