Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो एडिट करके वायरल करने के आरोप में केस दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

मुरादाबाद, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुरादाबाद के थाना बिलारी पुलिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो एडिट करके वायरल करने के मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, पुलिस ने जलालपुर ख़ास निवासी रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर वायरल करने से लोगों में आक्रोश है, इस कृत्य से लोग शांति भंग हो सकती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बिलारी के अनुसार शुरूआती जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपित युवक इस समय गुजरात में है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *