Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

लखनऊ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कई लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित थाना की फोटो

लखनऊ, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सरकारी गनर, उनके साथी विनय सिंह और 8 से 10 लाेगाें खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना में एफआईआर दर्ज करायी गई है। इन लाेगाें पर 11 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि इन लोगों ने स्वस्तिक सिटी में रास्ता कब्जाने के लिए दीवार खड़ी करने की कोशिश की और जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो हमला कर मारपीट की गई।

स्वस्तिक सिटी कॉलोनी (अहिमामऊ, सुल्तानपुर रोड) के निवासी कौशल तिवारी व अन्य लाेगाें ने मंगलवार काे सुशांत गोल्फ सिटी थाना में दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस को दी गई तहरीर में काॅलोनी के निवा​सियों ने कहा है कि विनय सिंह ने कॉलोनी में अपने प्लॉट के पास स्थित 20 फीट के सार्वजनिक रास्ते पर ईंट की दीवार बनवा दी जबकि यह रास्ता निवासियों के लिए मुख्य आवागमन का मार्ग है। इसलिए काॅलाेनी के लोगों ने दीवार बनाने का विरोध किया और रास्ता न बंद करने के लिए कहा तो विनय सिंह ने स्वयं अपने लाइसेंस हथियार से लोगों को दौड़ा लिया और निवासियों को धमकाया। साथ ही धनंजय सिंह का नाम लेकर दबाव डाला। पीड़ित लाेगाें ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की और जब मामला हल नहीं हुआ ताे पुलिस आयुक्त काे पूरे मामले की जानकारी दी और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की भी शिकायत की।

इस मामले में सुशांत गोल्फ सिटी थाना में कॉलोनी निवासियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में जिन्हें आरोपी बनाया गया है, उनमें विनय सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनके सरकारी गनर और 8-10 अन्य लोग शामिल हैं। इन लोगों पर धमकी, आपराधिक साजिश, अत्याचार और रंगदारी जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। —————

(Udaipur Kiran) / शिव सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *