छात्रा को खेत में खींच ले गए मनचले ग्रामीणों काे देख भागे,तीन के खिलाफ केस दर्ज

औरैया, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह कॉलेज जाते समय मनचलाें ने उसे खेत में ले जाकर छेड़छाड़ की। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फफूंद थाना प्रभारी जय प्रकाश पाल ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 8:45 बजे की है, जब छात्रा सल्हापुर गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज जा रही थी। रतवा परघईपुर मार्ग पर पीपल के पेड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने, जिनके चेहरे कपड़े से ढके थे, उसकी साइकिल रोक ली और जबरन छात्रा को पास सरसों के खेत में ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर राहगीर और ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपित युवक छात्रा को छोड़कर भाग निकले। छात्रा ने पूरा मामला परिजनों काे बताया। परिजनाें की ओर से मिली तहरीर में बताया गया है कि पिछले 7-8 दिनों से कन्हैया यादव पुत्र अतर सिंह निवासी परघईपुर उनकी बेटी को रोककर अश्लील टिप्पणियां करता था। इस मामले में कन्हैया यादव और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपिताें की तलाश की जा रही है। छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
—————
(Udaipur Kiran) कुमार



