Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

उच्च शिक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

शिक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

हाथरस, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हाथरस क्षेत्र में जीएस महाविद्यालय में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. जी.एस. मोदी के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में साेमवार काे एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान हुई। पुलिस ने महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा सहित सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. मोदी, जो अलीगढ़ मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके कार्यक्षेत्र में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जनपद आते हैं। उन्होंने 24 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे अपने स्टाफ के साथ जीएस महाविद्यालय, कुरसंडा मोड़, सादाबाद का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जियो टैगिंग वीडियो भी बनाया गया, जिसमें कुछ कमियां पाई गईं। इन कमियों के संबंध में महाविद्यालय को अपना पक्ष रखने का अवसर देने के लिए डॉ. मोदी 27 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे नोटिस तामील कराने दोबारा महाविद्यालय पहुंचे। उस दिन उनका ड्राइवर अवकाश पर था और राजपत्रित अवकाश के कारण अन्य स्टाफ भी उपलब्ध नहीं था, इसलिए वे अपने पुत्र को साथ ले गए थे। नोटिस प्राप्त कराने के बाद उन्होंने पुनः निरीक्षण किया और जियो-टैगिंग वीडियो बनाया। इसी दौरान वहां मौजूद 6-7 अज्ञात व्यक्तियों ने, जिनमें महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा भी शामिल थे, डॉ. मोदी का मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उनके शासकीय कार्य में बाधा डाली और सरकारी ड्यूटी करने से रोका। प्रबंधक ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि कोई विभागीय कार्रवाई की गई या वे दोबारा महाविद्यालय आए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस घटना में डॉ. मोदी का मोबाइल फोन और चश्मा टूट गया। उनके पुत्र और अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और पुलिस की सहायता ली। कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *