सीबीआई ने झारखंड में डाक सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

सीबीआई

New Delhi, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) . केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने Jharkhand के सरायकेला उप मंडल में डाक विभाग के एक सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने बताया कि यह मामला 11 नवंबर को दर्ज किया गया था. शिकायत के अनुसार, आरोपित डाक सहायक ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी ताकि उसे ग्रामीण डाक सेवक, सहायक शाखा डाकपाल (जीडीएस एबीपीएम) के पद पर कमलपुर शाखा डाकघर के तहत कार्यभार संभालने की अनुमति दी जा सके. सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंजन, डाक सहायक, सरायकेला उप मंडल, Jharkhand के रूप में हुई है. एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Leave a Comment