Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

बेरोजगारों, किसानों व कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराए: सीडीओ

बैठक लेते सीडीओ

हरिद्वार, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद के बेरोजगार युवाओं, किसानों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार परक योजनाओं के लिए बैंकों को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित बैंक प्रबंधकों को दिए।

बैठक में अनुपस्थित रहे बैंकों के प्रतिनिधियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक अधिकारी, एलडीओ (देहरादून) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को इन्हें कारण बताओ नोटिस देंने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा ऋण देने में अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए। उन्होंने ऋण जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 30 सितंबर 2025 तक कुल 2869961 बचत खाते खोले जा चुके हैं तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 30 सितंबर 2025 तक 651017 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 30 सितंबर 2025 तक 166857 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 30 सितंबर 2025 तक 154570 व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।

बैठक में एलडीओ आरबीआई (देहरादून) सीरज कुमार अरोड़ा, डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा सहित विभिन बैंकों के शाखा प्रबन्धक, प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *