केंद्र सरकार ने आपदा में हिमाचल की उत्तराखंड की तरह मदद नहीं की : राजेश ठाकुर

मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए Jharkhand के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी जिला पर्यवेक्षक.

मंडी, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं मंडी जिला के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार देखने को मिल रहा है. मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहलु गांधी की सोच है कि लोगों के दुख-दर्द से जुड़ें , संगठन सृजन अभियान के तहत सभी तरह के लोग आ रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रति लोगों का रोष सामने आ रहा है. उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय Himachal Pradesh की उतनी मदद नहीं की, जितनी Uttarakhand की मदद की है. उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी देरी से होने की वजह से संगठन का काम ठप पड़ गया था. मगर अब विनय कुमार ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. शीघ्र ही जिलाध्यक्षों की तैनाती हो जाएगी.

उन्होंने बताया कि मंडी जिला से अध्यक्ष पद के लिए एक दर्जन दावेदारों के फार्म आने की संभावना है. वे एक दर्जन दावेदारों से मुलाकात कर संगठन को लेकर उनका व्यूपाइंट जानेंगे. उनमें से छह का चयन कर वे हाई कमान के समक्ष रखेंगे.

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-weight:bold;font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-weight:bold;font-family:Consolas;font-size:11pt;}

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Leave a Comment