Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WORLD

बोलीविया के अगले राष्ट्रपति होंगे मध्यमार्गी रोड्रिगो पाज, वामपंथी जॉर्ज क्विरोगा चुनाव हारे

मध्यमार्गी रोड्रिगो पाज और जॉर्ज क्विरोगा पिछले दिनों प्रेसीडेंशियल बहस के दौरान।

लापाज (बोलीविया), 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीसी) के रोड्रिगो पाज बोलीविया के अगले राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंदी जॉर्ज क्विरोगा ने दूसरे दौर में हार स्वीकार करते हुए पाज को बधाई दी। लिब्रे गठबंधन के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज क्विरोगा ने रविवार को ऐतिहासिक राष्ट्रपति पद के दूसरे दौर के चुनाव में पराजय स्वीकार करते हुए समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। पीडीसी ने इस जीत के साथ देश में लगभग 20 वर्ष के वामपंथी शासन का अंत कर दिया।

बोलीविया के अखबार जोरनाडा की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक परिणामों की जानकारी मिलने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्विरोगा ने कहा कि वह जनमत का सम्मान करते हैं। लापाज के एक होटल में पहुंचे उनके समर्थकों ने चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप लगाए। क्विरोगा ने उनसे शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह पीड़ा समझते हैं पर धोखाधड़ी के सबूत नहीं हैं।

क्विरोगा ने कहा, मैंने जीवन में सीखा है कि कोई भी जीत स्थायी नहीं होती। कोई भी हार आपको तोड़ नहीं सकती। कोई भी विपत्ति आपको घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकती। क्विरोगा ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक दुख इस बात का है कि वे बोलीविया को बदलने की अपनी योजनाओं को साकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे बोलीविया के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *