Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के चेयरमैन एशिया कॉटिंनेंट अवॉर्ड-2025 से सम्मानित

श्रीयादे माटी कला बोर्ड के चेयरमैन एशिया कॉटिंनेंट अवॉर्ड-2025 से सम्मानित

जयपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्रीयादे माटी कला बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन प्रहलाद राय टाक को माटी कला आर्ट के क्षेत्र में लगातार 2 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने पर एशिया कॉन्टिनेंट अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड काठमांडू में नेपाल के उपराष्ट्रपति परमानन्द झा सहित अन्य मेहमानों ने एक समारोह में दिया गया है। प्रहलाद राय टाक को सम्मान स्वरूप शॉल ओढाकर,नेपाली टोपी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर 25 राष्ट्रों के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में प्रदान किया गया। टाक को यह सम्मान उनके निर्देशन में माटी कला बोर्ड द्वारा 2 साल में माटी का काम करने वाले आर्टिजंस के जीवन स्तर को सुधारने,उनको इलेक्टि्रक मशीनें देने तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर राजस्थान सरकार की योजनाओं को लागू कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर समरसता मंच की चयन समिति की अनुशंसा पर यह अवार्ड दिया गया है। समरसता मंच द्वारा वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन राजनयिक सम्बन्ध वियना अभिशरण अधिनियम 1972 एवं विचार प्रेजेंटेशन द्वारा रशियन कल्चर सेंटर काठमांडू नेपाल में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति परमानंद झा, दिव्य पुरुष परम पूज्य जगदगुरू शिवशक्ति महाराज नेपाल सरकार, नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, नेपाल की पूर्व लोकसभा स्पीकर इंदिरा राणा मगर व रोमा यूनिवर्सिटी नई दिल्ली चांसलर डॉ. हुकुमचंद गणेशिया बतौर मेहमान के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जगदगुरू शक्ति बाबा को जम्बूद्वीप पद्मश्री वर्ष-2025 अलंकरण से विभूषित किया गया। 31 प्रतिभाओं को एशिया कॉन्टिनेंट अलंकरण व 11 प्रतिभाओं को अटल गौरव अलंकरण तथा 31 प्रतिभाओं को वैश्विक एकता अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जम्बूदीप पद्मश्री इंजी. नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *