Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

चंदौसी पुलिस की गाजियाबाद के ऑटो लिफ्टर से मुठभेड़

फोटो
फोटो

संभल, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जनपद संभल में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। संभल से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर भाग रहे बदमाश को चेकिंग के दौरान रोका गया, जिस पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ मंगलवार शाम को जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के जीरो पॉइंट से बहजोई रोड स्थित गांव कैथल जाने वाले रास्ते पर हुई। बदमाश ने मंगलवार दोपहर संभल शहर के आसपास से स्विफ्ट डिजायर कार चोरी की थी। चंदौसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ जीरो पॉइंट पर चेकिंग कर रहे थे। जब उन्होंने बदमाश को रोकने का प्रयास किया, तो वह दूसरे रास्ते पर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

पुलिस ने पीछा किया और आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल सीएचसी चंदौसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से चोरी की स्विफ्ट कार, 15-20 मास्टर चाबियां, एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार शातिर ऑटो लिफ्टर का नाम आकाश बाबू है, जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित न्याय खंड 03 का निवासी है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जानकारी दी कि संभल कोतवाली क्षेत्र से स्विफ्ट डिजायर चोरी कर भाग रहे इस बदमाश के लिए दोपहर से ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया था। नाकेबंदी की भनक लगते ही आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के अनुसार, आरोपी आकाश बाबू पिछले 7-8 महीनों से बदायूं, मुरादाबाद और संभल जनपदों में सक्रिय था। उसने बहजोई से दो और चंदौसी से दो गाड़ियां चोरी की थीं। यह उसकी पांचवीं चोरी थी। आरोपित ने अकेले ही गाड़ी चोरी करने की बात कबूल की है।

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *